बरेली: प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिले के कांग्रेस नेता पहुंचे अयोध्या, किया दर्शन-पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसियों ने अयोध्या पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ जिले के कांग्रेसी सोमवार को अयोध्या पहुंचे। सरयू नदी में स्नान किया। उसके बाद भगवान श्री रामलला के मंदिर पहुंचकर दर्शन- पूजन किया।

हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी के भी दर्शन किये। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भगवान राम में हम सभी की आस्था है। 22 जनवरी का कार्यक्रम भाजपा द्वारा आयोजित है। जिले से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डा. केबी त्रिपाठी और जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: जब वानर सेना ने रामभक्तों की बचाई थी जान, बंदरों ने बैरिकेडिंग में छोड़े करंट का तोड़ दिया था तार

संबंधित समाचार