संभल: कोहरे में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली खंती में पलटी, किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थाना बनियाठेर के गांव ढकनगला के मोड़ पर देर रात रात हादसा, रविवार देर रात वीनस शुगर मिल पर गन्ना बेचकर घर वापस लौट रहा था

संभल/बनियाठेर/चन्दौसी, अमृत विचार। थाना बनियाठेर के मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाइवे पर स्थित गांव ढकनगला के मोड़ृ पर बीती रात घने कोहरे में ट्रैक्टर-ट्राली खंदी में पलट गई। ट्राली के नीचे दब कर किसान की मौत हो गई। हादसा रविवार की देर रात उस समय हुआ जब किसान वीनस शुगर मिल मझावली में गन्ना डाल कर वापस घर लौट रहा था। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। 

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव ढकनगला निवासी बलवीर सिंह उर्फ कल्लू (41) पुत्र स्व. रघुनाथ सिंह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को वह ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर वीनस शुगर मिल गया था। रात करीब 12 से एक बजे के बीच मिल में गन्ना बेच कर वापस घर लौट रहा था। उस समय घना कोहरा था। जैसे ही वह मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाइवे से गांव ढकनगला की ओर मुड़ा। 

घने कोहरे में सड़क नजर नहीं आयी और ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर खंदी में पलट गई। किसान बलवीर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। अकेला होने पर बलवीर रात भर ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। सोमवार की सुबह दौड़ लगाने गए युवाओं की नजर पड़ी तो परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और बलवीर को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचीऔर घटना की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:- रियो ग्रांडे नदी में डूबने से प्रवासियों की मौत, टेक्सास-अमेरिकी प्रशासन के बीच घुसपैठ को लेकर बढ़ा विवाद

संबंधित समाचार