संभल : प्रेमिका से मिलने गया था युवक, घरवालों ने पकड़कर कर दी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/जुनावई/अमृत विचार। प्रेमिका से मिलने गए युवक को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। युवक के परिजनों को बुलाकर पंचायत बैठाई गई तो प्रेमी प्रेमिका की शादी की बात तय हुई। आनन फानन में पंडित बुलाकर शादी हुई और युवती को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया। 

जनपद संभल के जुनावई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खेरिया उत्तम की युवती के साथ थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी एक युवक के प्रेम संबंध थे। सोमवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था।   प्रेमिका के परिजनों ने युवक को युवती के साथ पकड़ लिया।

ग्रामीण इकट्ठा हुए तो युवक को पड़कर पुलिस को देने की बात कहने लगे। जिस पर गांव की पंचायत बैठी और  प्रेमी युवक के परिजनों को  बुला लिया गया। इसके बाद प्रेमी प्रेमिका के परिजनों में बातचीत हुई। पंचायत ने दोनों की शादी की बात तय की।  प्रेमी पक्ष के लोग भी सहमत हो गए। इसके बाद  पंडित को बुलाकर प्रेमी और प्रेमिका का विधि विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। देर रात प्रेमी युवक युवती  को विदा कर अपने गांव ले गया।

ये भी पढ़ें : संभल: कोहरे में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली खंती में पलटी, किसान की मौत

संबंधित समाचार