बदायूं: करणी सेना के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। जिला बदायूं की कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव में करणी सेना के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका पड़ोस में रहने वाले युवक से विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मामला गांव सादुल्लागंज का है। यहां रहने वाले सुधीर सिंह करणी सेना के कार्यकर्ता हैं। सोमवार को देर रात उनका पड़ोस में रहने वाले युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बड़ा की पड़ोसी ने सुधीर सिंह को गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। 

गांव में युवकों के बीच विवाद हुआ था। एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां युवक की मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।- आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी।

ये भी पढे़ं- बदायूं: जिले की 500 से अधिक ग्राम पंचायत में बनेंगे आरआरसी सेंटर

 

 

संबंधित समाचार