प्रयागराज से अयोध्या प्रस्थान करेंगे निषादराज के मूल वंशज डॉ बीके कश्यप, कही ये बड़ी बात
प्रयागराज, अमृत विचार। रघुनाथ जी की कृपा एवं आशीष वृष्टि के परिणीति “प्रभु श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा” कार्यक्रम के निमित्त त्रेतायुग की भांति वर्तमान युग में भी पुनरावृत्ति हुई, तत्पश्चात् श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के द्वारा “अनादिक आमंत्रण” प्राप्त हुआ, तो अंतस का प्रत्येक बिंदु आल्हादित व नयन सजल हो गए। ये कहना है निषादराज के मूल वंशज डॉ बीके कश्यप का, जो प्रयागराज से अयोध्या धाम जायेंगे।
निषादराज गुह्य के मूल वंशज डॉ बीके कश्यप (निषाद) एवं कुलवधू रीता निषाद के परिजनों को वैभवशाली पल के साक्षी बनने का अवसर प्रभु श्रीराम ने निषादराज कुल को त्रेता युग की भांति पुनः दिया। अनादिक आमंत्रण प्राप्ति के पश्चात् समस्त निषाद समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु डॉ बीके कश्यप एवं कुलवधू रीता निषाद अपने निज निवास दारागंज से “श्रीराम रथयात्रा” से अयोध्या धाम के लिए 17 जनवरी को प्रस्थान करेंगे।
इससे पूर्व डॉक्टर कश्यप सपरिवार पूर्वजों की पावन भूमि श्रृंग्वेरपुर धाम में माता शांता व श्रृंगी श्रृषि के दर्शन सहित माँ गंगा की महाआरती पूजन कर श्रृंग्वेरपुर धाम का भ्रमण कर श्रृंग्वेरपुरवासियों के द्वारा प्रभु के लिए भेंट की हुई वस्तुओं के साथ-साथ सकुटुंब श्रृंग्वेरपुर धाम की पावन भूमि की “वातकेतु” एवं जिस गंगा घाट से प्रभु ने गंगा पार कर पुरूषोत्तम कहलाएं वहीं पवित्र तट से पावन गंगा जल लेकर प्रभु श्रीराम के श्री चरणों में अर्पित करने के लिए धूमधाम से प्रस्थान करेंगे।
ये भी पढ़ें -रामोत्सव 2024 : सीएम योगी ने किया अयोध्या का कायाकल्प, देखकर भाव विभोर हो जाएंगे भक्त
