बहराइच : पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, गुर्राकर जता रहा नाराजगी - Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजीचौराहा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत बहदुरिया में आए तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ लिया है। उसके स्वास्थ्य जांच के लिए उसे जिला मुख्यालय लाया गया है। स्वास्थ्य जांच के बाद तेंदुए को जंगल या चिड़िया घर भेजा जाएगा।

सोमवार को जंगल से भटक कर एक तेंदुआ आ गया। ग्रामीणों की भीड़ देखकर तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। बहराइच वन प्रभाग के ग्राम पंचायत बहदुरिया में सोमवार शाम को एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सभी लाठी डंडे लेकर बाहर निकल आए, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ देख तेंदुआ खुद पेड़ पर चढ़ गया। गांव के ग्राम प्रधान ने तेंदुआ आने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची टीम ने मौके पर पहुंची। तेंदुआ को पकड़ने के लिए बहदुरिया और धनावा गांव के पास पिंजड़ा लगाकर मेवशी बांध दिया गया। 

डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मवेशी के शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। उसे डिविजनल ऑफिस लाया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य वन संरक्षक को रिपोर्ट भेजी गई है। मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर तेंदुआ को जंगल या चिड़िया घर भेजा जाएगा। अभी तेंदुआ के मादा और नर होने की जानकारी वन विभाग को नहीं हो सकी है। इस दौरान टीम में डीएफओ अजीत प्रताप सिंह, एसडीओ अशोक कुमार, रेंजर मोहम्मद जाकिर, वन प्रशिक्षण वर्मा, वन दरोगा समेत अन्य  शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -यूपी में सरकारी महिला शिक्षक अब दुल्हन सजाने का करेंगी काम, आज इस जिले में लगाई गई ड्यूटी, आदेश जारी

संबंधित समाचार