कासगंज: अज्ञात हमलावरों का युवक पर जानलेवा हमला, गर्दन पर चाकू से किया प्रहार

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला किलौनी के समीप अज्ञात हमलावरों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से उसके गले पर प्रहार किया है। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से गहन चिकित्सा के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना स्थल निरीक्षण किया है। 

क्षेत्र के गांव नगला थान निवासी 25 वर्षीय सत्येंद्र पुत्र नाथूराम मंगलवार की सुबह गांव किलौनी की ओर जा रहा था। रास्ते में सूनसान इलाके में उस पर अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल दिया। गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार किया। युवक बेहोश होकर गिर गया।

हमलावर भाग गए। जब राहगीर वहां से गुजरे तो बेहोशी की हालत में युवक को खून से लथपथ दिखा देखा। सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना परिजनों को भी दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अज्ञा हमलावरों ने युवक पर हमला बोला है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। होश में आने पर युवक से पूरी जानकारी ली जाएगी--- सुधीर कुमार सिंह, इंस्पेक्टर।

यह भी पढ़ें- कासगंज: 297 विद्यालयों ने यू-डायस प्लस पोर्टल पर नहीं भरा विद्यार्थियों का डाटा, बीएसए ने दी ये चेतावनी

संबंधित समाचार