Kanpur News: घर में घुसकर बिल्डर के साथ युवकों ने की मारपीट, वीडियो वायरल; पार्किंग व मेंटीनेंस के नाम पर मांगते थे रुपये!...
कानपुर में बिल्डर के साथ कुछ युवकों की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।
कानपुर में पार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बिल्डर के फ्लैट में घुसकर उनकी पिटाई कर दी। इसके साथ ही घर में तोड़फोड़ की। मंगलवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
कानपुर, अमृत विचार। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बिल्डर के फ्लैट में घुसकर उनकी पिटाई कर दी। इसके साथ ही घर में तोड़फोड़ की। बिल्डर ने आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन पार्किंग व मेंटीनेंस के नाम पर रुपयों की मांग करते है, विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया।
मंगलवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इंस्पेक्टर किदवई नगर ने बताया कि घटना बीते आठ जनवरी कि है, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।
वायरल वीडियों में छह लोग एक फ्लैट में घुस कर एक युवक के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो किदवई नगर के ब्लॉक निवासी सुधीर कुमार गुप्ता का है। सुधीर ने बताया कि उनका राधे विला आपर्टमेंट के नाम से बिल्डर है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बीते आठ जनवरी को उनके फ्लैट में बिल्डिंग में रहने वाले प्रतीक सिंह उनकी पत्नी पल्लवी सिंह, तरुण पोरवाल, आनंद किशोर पोरवाल, पीयूष व अंकुश पोरवाल घुस आए। उक्त लोग पार्किंग व मेंटीनेंस के नाम पर रुपयों की मांग करने लगे। विरोध करने पर प्रतीक व उसके ड्राइवर कुलदीप राठौर व गार्ड ने मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ कर दी। किदवई नगर इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आठ जनवरी को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
