प्रयागराज: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत, झाड़ियों में मिला शव, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/नैनी। औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा तिराहे के समीप जंगल में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। वहीं परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस जांच पड़ताल के बाद शव का पंचायत नामा भर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

जानकारी के मुताबिक धूमनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर, झलवा निवासी विष्णु हेला पुत्र हजारी बीते कई वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा कला तिराहे के समीप मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे के निकट झोपड़ी नुमा घर बनाकर पत्नी दीपा सहित चार बच्चों के साथ रहता है। जबकि वह  सफाई का काम करके अपने परिजनों का पालन पोषण करता है। 

सोमवार शाम लगभग पांच बजे उसके चार बच्चों में तीसरी नंबर का बेटा सूरज हेला (16) घर पर भोजन आदि बनाने के लिए लकड़ी लेने के लिए जंगल की ओर चला गया। जब वह घंटों लौटकर घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी और उसकी हर उस स्थान पर खोजबीन की गई, जहां पर उसके मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रात में ही गायब पुत्र के पिता ने पुलिस को सूचना दी।

जिस पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस फोर्स देर रात तक जंगल समेत बंद पड़ी फैक्ट्री के अंदर समेत अन्य कई स्थानों पर खोजबीन किया गया, लेकिन उसका कहीं पर भी कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक बार फिर सड़वा पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रपाल सिंह के दलबल के साथ सूरज की खोजबीन करने में जुट गए। घर से लगभग 50 मीटर की दूरी स्थित झाड़ियां के बीच सूरज का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि जमीन से कम ऊंचाई पर लटक रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से गायब किशोर की मौत हो गई। बताते हैं कि उसके हाथ में एक बांस की लकड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि वह तार में छू गया। जिससे वह करेंट की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त रहा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही मृतक के घर पर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं उसका अंतिम संस्कार लवायन कला के टिकुरी घाट किया गया। 

विद्युत विभाग देगी पांच लाख का मुआवजा

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सूरज की मौत के मामले में विद्युत विभाग की ओर से जल्द उसे पांच लाख रुपए मुआवजा की राशि मृतक के परिजनों को दिया जाएगा। इस संबंध में अवर अभियंता अनुज सिंह ने बताया कि करेंट की चपेट में आने से मृतक के परिजन को जल्द पांच लाख रुपए का मुआवजा दे दिया जाएगा। इस संबंध में कागजी कोरम पूरा कर आला अफसरों को भेजा गया है।

जमीन से कम ऊंचाई पर लटक रहा है हाईटेंशन तार

औद्योगिक क्षेत्र के दर्जनों क्षेत्र की बिजली आपूर्ति नैनी के टीएसएल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रुलर विभाग के तहत मुंगारी फीडर के द्वारा दी जाती है। सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के पीछे जंगल से हाईटेंशन तार के जरिए सड़वा कला में बिजली आपूर्ति दी जाती है। हाईटेंशन का तार उक्त जंगल से गुजरे जमीन से लगभग 5 से 6 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं।

बताते हैं कि तीन दिन पूर्व एक महिला भी लकड़ी लेने के दौरान करेंट की चपेट में आने से बाल बाल बच गई थी। इससे पूर्व भी कई लोग उक्त तार के चपेट में आने से बच चुके हैं। इस संबंध में जेई अनुज सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अंडरग्राउंड या ओवरहेड केबल को लगाया जाएगा। ताकि दुर्घटना से सभी बच सके।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : घूस लेते महिला कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव