लखनऊ : घूस लेते महिला कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ नगर निगम के जोन 6 में तैनात महिला कर्मचारी को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है। महिला कर्मचारी पर काम के बदले पैसे लेने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है आरोपित महिला कर्मचारी जोन-6 में लिपिक के पद पर तैनात है।

दरअसल, मंगलवार को नगर निगम जोन 6 में लिपिक के पद पर तैनात नीलम साहू को एंटी करप्शन की टीम ने पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी नीलम साहू की विभाग के अधिकारियों से शिकायत हुई थी, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। एंटी करप्शन की टीम ने महिला पुलिस कर्मियों की मदद से लिपिक को गिरफ्तार कर लिया है। लिपिक नीलम शाहू पर मकान का नामान्तरण करने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप है। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ : हाउस टैक्स निर्धारण में गड़बड़ी मिलने पर तीन अधिकारी निलंबित

संबंधित समाचार