पूर्व सैनिकों के परिवारों को न हो इलाज में दिक्कत, एओसी-इन-सी, एयर मार्शल ने किया वायु सेना के अस्पताल का निरीक्षण
अमृत विचार लखनऊ। भारतीय वायु सेना के अस्पताल का निरीक्षण वायु सेना अनुरक्षण कमान के एओसी-इन-सी एयर मार्शल विभास पांडे ने मंगलवार को किया। इस दौरान उनके साथ एयर फोर्स फैमिलीज वेलफेयर एसोसिएशन (क्षेत्रीय), अनुरक्ष्ण कमान की अध्यक्षा रुचिरा पांडे भी थी। कानपुर में बने इस अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एयर मार्शल विभास पाण्डेय ने अस्पताल से जुड़ी सभी गतिविधियों का जायजा लिया इसके साथ ही मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना।
उन्होंने इस दौरान अस्पताल के अधिकारियों से भी बातचीत की और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं क बारे मे जाना साथ ही ये भी अधिकारियों से पूछा की कोई समस्या तो नहीं है। इस दौरान उन्होनें निर्देश दिया कि पूर्व सैनिकों के आश्रितों का सम्मान के साथ इलाज किया जाये किसी को कोई परेशानी न होने पाये।
कर्मचारियों की हुई सराहना
एयर मार्शल ने अस्पताल के अलग-अलग विभागों का दौरा भी किया और मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की चुनौतियों के प्रबंधन में अस्पताल कर्मियों द्वारा किए जा रहे असाधारण प्रयासों की सराहना की। इस दौरान एयर मार्शल विभास पांडे ने अस्पताल की चल रही विभिन्न परियोजनाओं का जायजा लिया और अस्पताल द्वारा किए जा रहे भविष्य के विकास कार्यों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। उन्होंने सभी अस्पताल कर्मियों को संबोधित किया और अपनी निर्धारित भूमिका को पूरा करने में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों पर पूरा भरोसा जताया।
यौद्धाओं के फैमिली परिसर का भी लिया जायजा
वहीं रुचिरा पांडे ने अफवा (स्थानीय) उद्यमों के साथ-साथ वायु योद्धाओं के फैमिली वार्ड परिसर का दौरा किया और उनसे बातचीत की। उन्होंने वायु सेना परिवार कल्याण संघ (स्थानीय) के विभिन्न उपक्रमों द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना की और संगिनियों को समय-समय पर आयोजित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
