लखनऊ: पति ने दांत से पत्नी की काटा नाक, गला दबा किया जान से मारने का प्रयास, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर दांतों से पत्नी की नाक काटने के बाद जान से मारने की नीयत से गला दबाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। इंदिरानगर थाने में आयशा बानो ने तहरीर देकर बताया कि वह बिहार के पटना की रहने वाली है।

उसकी शादी रायबरेली के करमगंज राघवपुर निवासी इम्तियाज अहमद के संग हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति की प्रताड़ना से तंग होकर वह पिता के पास पटना चली गयी थी। जहां से पति समझौता कराकर लखनऊ ले आया था। यहां उसने पुन: एक लाख रुपये की मांग की।

आपबीती पिता को बतायी तो वह इंदिरानगर के अमराई गांव निवासी रिश्तेदार के घर उसे ले गये। पति यहां भी पीछा करते हुये पहुंचा और 30 मिनट अकेले में बात करने को बोलकर छत पर ले गया। जहां दांतों से उसकी नाक काटने के बाद जान से मारने की नीयत से गला दबाने लगा।

शोर मचाने पर रिश्तेदार पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग निकला। पीड़िता ने पति से जानमाल का खतरा बताते हुये सुरक्षा की गुहार लगायी है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया आरोपी इम्तियाज के खिलाफ प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:-ATS-STF के लिए चुनौती भरे 3 दिन: 12 जिलों के 120 संदिग्धों पर कड़ी नजर, प्रतिबंधित PFI पर खास निशाना 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा