मुरादाबाद : कोहरे का सितम जारी, 13 घंटे 49 मिनट के देर से चल रही साप्ताहिक कानपुर एक्सप्रेस
मुरादाबाद, अमृत विचार। साप्ताहिक और क्लोन ट्रेनों के विलंब से चलने का क्रम बुधवार को भी जारी रहा है। जम्मू से चलने वाली कानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 घंटे 49 मिनट के देर से चल रही है जबकि, मुरादाबाद से सहारनपुर जाने वाली मेमू 1 घंटे 50 मिनट विलंब से रवाना हुई।
गरीब नवाज के यात्री 2 घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं और सियालदह एक्सप्रेस 2 घंटे 19 मिनट विलंब से चलने के लिए सूचित है। लिंक एक्सप्रेस 5 घंटे 54 मिनट की देरी से चल रही है।
भागलपुर से चलने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 4 घंटे 15 मिनट प्रभावित है। अवध-असम 3 घंटे 22 मिनट, गरीब रथ 2 घंटे 20 मिनट और न्यू जलपाईगुड़ी क्लोन 2 घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : भगवान श्रीराम के जीवन के कुछ पहलुओं से रूबरू कराएगी रजा लाइब्रेरी
