Ayodhya Ram Mandir: 'रामकाजनकीन्हें बिनू मोहिं कहां विश्राम, विश्वहिंदू परिषद कानपुर प्रान्त को क्राइसिस मैनेजमेंट का माना विशेषज्ञ
कानपुर में विश्वहिंदू परिषद कानपुर प्रान्त को क्राइसिस मैनेजमेंट का विशेषज्ञ माना।
बड़ा काम संपादित करने में टीमवर्क की जरूरत पड़ती है। ऐसे में रामजन्मभूमि मन्दिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपतराय ने विश्वहिंदू परिषद कानपुर प्रान्त को क्राइसिस मैनेजमेंट का विशेषज्ञ माना।
कानपुर, अमृत विचार। बड़ा काम संपादित करने में टीमवर्क की जरूरत पड़ती है। ऐसे में रामजन्मभूमि मन्दिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपतराय ने विश्वहिंदू परिषद कानपुर प्रान्त को क्राइसिस मैनेजमेंट का विशेषज्ञ माना। अचानक किसी भी जरूरी चीज की आवश्यकता पड़ने पर चंपतराय की उंगलियां उनके मोबाइल कानपुर प्रान्त के पदाधिकारी के नम्बर पर थिरकने लगती हैं।
मग, बाल्टी, साबुन, शैम्पू से लेकर रजाई गद्दा, चादर तक की आपूर्ति कानपुर से की जा रही है। विहिप कानपुर प्रान्त के अध्यक्ष राजीव महाना और कार्याध्यक्ष डॉ उमेश पालीवाल इसे अपना सौभाग्य मानते हुए कहते हैं कि रामकाज किन्हे बिना मोहि कहां विश्राम।

(राजीव महाना अध्यक्ष विहिप कानपुर प्रांत)
अयोध्या के लिए छोटी बड़ी उपयोगी चीजों की आपूर्ति निर्धारित समय से पहले की जा रही है। राजीव महाना का कहना है कि अक्षत वितरण कार्य संपन्न हो गया है। अबतक कानपुर क्षेत्र के लाखों घरों को आमंत्रण अक्षत, मन्दिर का चित्र आदि पहुंचाया जा चुका है।

(डॉ उमेश पालीवाल कार्याध्यक्ष विहिप कानपुर प्रान्त)
रामभक्तों को बसों से अयोध्या ले जाकर दर्शन कराने व वापस घर पहुंचाने की भी तैयारियां चल रही हैं। विहिप कार्यकर्ता निकट के मंदिरों की सफाई का कार्य कर रहे हैं।
