Kanpur: प्राण प्रतिष्ठा पर हेयर ट्रांसप्लांट का होगा मेगा लकी ड्रा, विजेता का होगा निशुल्क ट्रांसप्लांट व पांच लोंगों का 50 प्रतिशत डिस्काउंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्राण प्रतिष्ठा पर हेयर ट्रांसप्लांट का होगा मेगा लकी ड्रा।

प्राण प्रतिष्ठा पर हेयर ट्रांसप्लांट का होगा मेगा लकी ड्रा। विजेता का निशुल्क ट्रांसप्लांट व पांच लोंगों का 50 प्रतिशत डिस्काउंट होगा।

कानपुर, अमृत विचार। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डॉक्टरों में भी काफी उत्साह है। इस दिन हेल्थ लाइन क्लीनिक्स में हेयर ट्रांसप्लांट के संबंध में एक लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मीडिया पार्टनर अमृत विचार समाचार पत्र है। इसके लिए लाजपत नगर में मरियमपुर स्कूल के सामने स्थित क्लीनिक में आप पंजीकरण करा सकते हैं। 

लाजपत नगर स्थित हेल्थ लाइन क्लीनिक्स के एमडी डॉ. कुंवर विजितेंद्र सिंह ने बताया कि इसस समय लोगों में बाल झड़ने व गंजेपन की समस्या अधिक बढ़ गई है। उम्र से पहले पुरुषों के बाल सिर से झड़ जा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह अनियमित जीवनशैली, गलत खानपान और पौष्टिक युक्त चीजों का सेवन नहीं करना है।

इसके साथ ही केमिकल युक्त साबुन और शैम्पू के इस्तेमाल से बाल झगड़ने और गंजेपन की समस्या लोगों को हो रही है। झगड़ते बालों को रोकने और गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए हेल्थ क्लीनिक्स में पीआरपी, जीएफसी, हेयर ट्रांसप्लांट आदि की सुविधा है।

वहीं, हेयर ट्रांसप्लांट का लाभ निशुल्क लेने के लिए 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन एक लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रथम विजेता का निशुल्क हेयर ट्रांसप्लांट किया जाएगा। जबकि पांच अन्य विजेताओं का हेयर ट्रांसप्लांट 50 प्रतिशत डिस्काउंट में किया जाएगा। इसके लिए बस मरियमपुर स्कूल के सामने स्थित क्लीनिक में पंजीकरण कराना होगा।

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परिवहन निगम की बसों में हुआ बदलाव, रूट से निकलने से पहले होगी आरती, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार