Video : अखिलेश यादव से मनीष यादव का सीधा सवाल - कृष्ण जन्मभूमि या शाही ईदगाह, क्या है आपका स्टैंड    

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य पक्षकार मनीष यादव ने राजधानी के वीवीआईपी गेस्ट हाउस साकेत पर एक होर्डिंग लगवाई है जो सुर्ख़ियों में है। इस होर्डिंग में लिखा है - लोकतंत्र की देखो शान, कब्जे में श्री कृष्ण जन्मस्थान। इसको लेकर सरगर्मियां पूरे प्रदेश में शुरू हो गई हैं। इस होर्डिंग के विषय में अमृत विचार के कैमरे पर मनीष यादव ने पूरा खुलासा किया है। 

अमृत विचार से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यदुवंशियों के नायक की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें पूर्व में एक पत्र लिखा था। जिसमें मैंने उनसे पूछा था कि वो कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह पर अपना स्टैंड क्लियर कर दें कि वो क्या चाहते हैं। मनीष यादव ने कहा कि आज ये होर्डिंग भी मैंने कृष्ण जन्मस्थान के पक्ष में ही लगाई है और मीडिया के माध्यम से मैं दोबारा अखिलेश यादव से अपना सवाल दोहरा रहा हूँ। 

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में आज एक होर्डिंग लगाई गई है जो चर्चा का विषय बन गई है। राजधानी के वीवीआईपी गेस्ट हाउस साकेत के बाहर ये होर्डिंग श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार की तरफ से लगाई गई है। इस होर्डिंग में साफ़-साफ़ लिखा है - लोकतंत्र की देखो शान, कब्जे में श्री कृष्ण जन्मस्थान। इसमें विवादित मस्जिद की फोटो के साथ ये सन्देश लिखा है। ख़ास बात तो ये है कि वहां से गुजरने वाले लोग बड़ी ही उत्सुकता से इसको देख रहे हैं। 

ये भी पढ़ें -Video : VVIP गेस्ट हाउस के बाहर लगी होर्डिंग, लिखा - लोकतंत्र की देखो शान, कब्जे में श्रीकृष्ण जन्मस्थान

संबंधित समाचार