बहराइच: जब खुद ही झाड़ू लेकर नगर पंचायत परिसर में सफाई करने लगीं ईओ...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/बहराइच, अमृत विचार। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत जरवल मे बुधवार को सफाई अभियान अधिशाषी अधिकारी व चेयरमैन के नेतृत्व में चलाया गया। ईओ ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को प्रेरित किया। जिले के नगर पंचायत जरवल में अधिशाषी अधिकारी खुशबू यादव व चेयरमैन तस्लीम बानो के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान बाबा नर नारायण दास मन्दिर, नगर पंचायत कार्यालय, बाबा खाखीदास मन्दिर एवं अन्य स्थानों पर चलाया गया

सफाई अभियान में  सभासद शमशेर खान, चाँद बाबू, छंगा, शावेज काजमी, मुंदरू खां, पवन कुमार श्री वास्तव, जलील अहमद, रेहान खान, अरमान खान, राहुल चौराशिया, राजस्व  निरीक्षक वाहिद कमाल  सफाई नायक संजीव बाल्मीकि, सहायक सफाई नायक रंजीत बाल्मीकि, लेखा लिपिक मोहम्मद् शारिफ्, सहित सभी सभासद एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: 50 लाख के बाद भी दहेज लोभियों ने बहू पर किया बांके से हमला, घर से निकाला, 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार