Video : मंत्री मयंकेश्वर सिंह ने लोधेश्वर महादेव में चलाया स्वच्छ तीर्थ अभियान, कहा - लोकसभा चुनाव में 80 सीटें जीतेगी BJP

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/ बाराबंकी, अमृत विचार। अयोध्या धाम में श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने महादेवा मंदिर पहुंचकर आदि देव महादेव का जलाभिषेक कर मानव कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छ तीर्थ अभियान में सम्मिलित हुए। 

पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संसदीय कार्य शिक्षा चिकित्सा परिवार कल्याण एवं मातृ शिशु कल्याण राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि की कहावत इन पर सही साबित हो रही है। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार पुनः बनाएगी। पिछले चार चुनाव से जनता का प्यार व आशीर्वाद जिस प्रकार मिल रहा है। वह अपने आप में परिलक्षित कर रहा है कि प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में सर्वांगीण विकास हो रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटों पर भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। 

15 - 2024-01-17T165732.756

इस दौरान ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा में रात्रिकालीन चिकित्सक तैनात किए जाने का शिकायती पत्र दिया। जिसे संज्ञान में लेते हुए सीएमओ को पीएचसी पर तत्काल डॉक्टर की तैनाती किए जाने के निर्देश दिए। अतिथि ग्रह बुढ़वल पहुंचकर पार्टी  के कार्यकर्ता  व अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डाक बंगले पर पहुंचते ही सुरक्षा कर्मियों के द्वारा सलामी भी दी गई। स्वच्छता अभियान में पूर्व विधायक शरद अवस्थी, सीएमओ अवधेश यादव, एसडीएम नागेंद्र पांडेय, सीओ हर्षित चौहान, प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडेय, प्रधान राजन तिवारी, अनिल अवस्थी, अमरीश आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024 : विपक्षी दलों के उपेक्षित नेताओं के लिए भाजपा खोल रही अपना द्वार

संबंधित समाचार