हरदोई : नशे का आदी युवक घूमने गया तालाब, डूबकर हुई मौत
पाली/ हरदोई, अमृत विचार। बुधवार को एक युवक की तालाब में डूबकर हुई मौत हो गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक रघुराज सिंह पुत्र हरी सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष थाना क्षेत्र के खैरापुर गांव निवासी मंगलवार रात अपने घर से तालाब की तरफ घूमने गया था। ग्रामीणों के मुताबिक युवक नशा करने का आदी था और पैर फिसलने से वो तालाब में गिर गया। परिजनों के मुताबिक सुबह जानकारी हुई तब पता चला की तालाब में डूबकर रघुराज की मौत हो गई। परिजनों ने इसके बारे में सूचना पाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें -ISIS के अलीगढ़ मॉड्यूल से जुड़ा 25 हजार रुपए का एक और ईनामी आतंकी फैजान गिरफ्तार, ATS को मिली कामयाबी
