UP: बेटू आई लव यू, मेरी तरह मत बनना, मैं बहुत बुरा हूॅं... भावुक कर देने वाला लेटर लिखकर युवक ने किया ऐसा काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

बांदा में दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर लॉज में कमरा लेकर ठहरे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया।

बांदा, अमृत विचार। बेटू आई लव यू, मेरी तरह मत बनना, मैं बहुत बुरा हूॅं, भगवान मुझे कुत्ते की जिंदगी दे देना, लेकिन बेटू के साथ देना। मैं जुआरी और शराबी हूॅं, जिसकी वजह से घर के सभी लोग परेशान है। अब मैं यह वतन छोड़कर हमेशा के लिए जा रहा हूॅं। इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है, सभी लोग खुश रहें।

शहर के एक लॉज में कमरा लेकर ठहरे युवक ने मंगलवार की रात को चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दरवाजा न खुलने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा खुलवाकर देखा तो चादर के फंदे पर पंखे के सहारे शव लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट कमरे की दीवार पर भी लिखा पाया गया।
Banda 1

फतेहपुर के ललौली थानांतर्गत दतौली निवासी सोमप्रकाश उर्फ सोनू (34) पुत्र रजवंत सिंह ने स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में मंगलवार को कमरा बुक कराया था। रात को वह वहीं ठहरा। बुधवार की सुबह जब सुबह 10 बजे तक कमरा नहीं खुला तो लॉज के कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाने के साथ ही आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई।

मैनेजर अनवर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से दरवाजा खुलवाकर देखा तो युवक का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसमें लिखे नंबरों पर परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक के पिता रजवंत सिंह ने बताया कि उसका बेटा सोनू सिंह पिछले ढाई वर्ष से बाहर रहता था। इस बीच उसने घर में कभी फोन तक नहीं किया। उन्हें बेटे के आत्महत्या करने की खबर मिली तो भागे चले आए। बताया कि सोनू अपने पीछे एक पुत्र बेटू और दो पुत्रियां परी व प्रिया छोड़ गया है। उसकी पत्नी का नाम पिंकी है।

इधर, मृतक के साले अमित सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को सोनू ने उसे फोन कर कहा था कि बेटू से बात करा दो, रात होने की वजह से कह दिया गया था कि सुबह बात कराएंगे। मृतक की ससुराल अलिहा बबेरू बताई गई। इधर, आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। सीओ सिटी गवेंद्रपाल गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: शिवराजपुर से लापता युवक का शव सीतापुर से बरामद, शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने ही कर दी हत्या....

संबंधित समाचार