बरेली: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजा मुख्य दीवान साहिब दरबार, चला लंगर का दौर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में श्री गुरु गोविंद सिंह के 375वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बिशप मंडल इंटर कॉलेज परिसर में विशाल दीवान साहिब दरबार सजाया गया।

861230

 जिसमें हजारों की सख्या में पहुंचे लोगों ने संगत में शामिल होकर गुरु वाणी और भजन-कीर्तन का आनंद लिया दरअसल, शहर में सबसे पहले आज सुबह श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की सवारी को कार के जरिए कीर्तन करते हुए गुरुद्वारा साहिब चौकी चौराहे से लाया गया।

इसके बाद श्रीगुरु ग्रंथ साहिब को मुख्य दीवान के पंडाल में सिंहासन पर सुशोभित किया गया। वहीं इस दौरान भीषण ठंड भी संगत को वहां पहुंचने से नहीं रोक सकी। दरअसल, शहर में स्थित बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान में आज सुबह से ही श्रीगुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर अद्भुत छटा नजर आ रही थी।

यह पंडाल परिसर में संगत के लिए सुबह से ही लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें दाल-रोटी और सब्जी के साथ ही फास्ट-फूड के प्रसादी का भी लंगर लगाया गया। जहां पहुंची संगत ने प्रेमभाव से जनकर लंगर में प्रसाद चखा।

यह भी पढ़ें- बरेली: महिलाओं के लिए रैन बसेरे बने सहारा तो कुछ ने लगाए प्रतिबंध, जानिए क्या बोलीं महिलाएं

संबंधित समाचार