बाराबंकी : स्कूलों में 20 तक अवकाश, यूनिफार्म की बाध्यता खत्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। मौसम विभाग के पूर्वानुमान व शीतलहर को लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार ने सभी बोर्ड के आठवीं तक के स्कूलों में 20 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं यूनिफार्म की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। डीएम ने कहा कि नवीं से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में जहां संभव हो वहां ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाय।  जिन विद्यालयों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। उनका समय 10 बजे से तीन बजे तक के मध्य रखा जाए। इसके लिए कक्षाओं में ठंड से बचाव के जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। सभी कमरों में तापमान सामान्य रखने के लिए हीटर लगाए जाए। क्लासेस, प्रैक्टिकल अथवा एग्जाम के लिए विद्यार्थियों को बाहर अथवा खुले में नहीं बैठाया जाय। यूनिफार्म की बाध्यता समाप्त होने के साथ ही ठंड से बचाव वाले कपडे़ पहनकर विद्यार्थी विद्यालय आए। 

ये भी पढ़ें -बाराबंकी में नहीं पूरा हुआ बहू ऐश्वर्या के नाम पर डिग्री कॉलेज बनाने का सपना, अब अयोध्या कूच कर गए Big-B

संबंधित समाचार