रायबरेली : व्यवसायी की मौत पर आक्रोशित लोगों ने ट्रक पर किया पथराव, जमकर हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सलोन/ रायबरेली, अमृत विचार। सलोन-परशदेपुर मार्ग स्थित बंद पड़े सिनेमा हाल के समीप सड़क पर खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार व्यवसाई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुँचे स्थानीय लोगो ने ट्रक पर पथराव शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को घंटों ग्रामीणों को समझाने में लग गए। युवक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया  है।

सलोन नगर के पैग़म्बरपुर पूर्वी निवासी आर्यन उर्फ शुभम छोटू पुत्र अभय रस्तोगी की बालाजी स्पोर्ट्स के नाम से कस्बे में दुकान है। बुधवार की शाम युवक अपने दोस्तों से मिलने ओवर ब्रिज के समीप गया हुआ था। इसके बाद रात लगभग आठ बजे के करीब युवक बाइक लेकर घर की ओर लौट रहा था। कस्बे के सलोन-परशदेपुर मार्ग स्थित बंद पड़े एक सिनेमा हॉल के समीप ओवर लोड ट्रक को चालक ने सड़क के बीचोबीच खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सलोन से परशदेपुर की तरफ जा रही एक कार की हेड लाइट की रोशनी सीधे युवक की आंखों में पड़ गई। जिससे युवक खड़े ट्रक से टकरा गया।जिससे बाइक सवार व्यवसाई की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर दिया। 

38 (37)

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सलोन कोतवाल श्याम कुमार पाल मौके पर पुलिस बल के साथ पहुँचकर आक्रोशित लोगों को समझाने लगे। लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश सतावे आसमान पर था। वही किसी तरह पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है। खबर भेजे जाने तक पुलिस ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटी रही। क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि घटना सड़क दुर्घटना में कस्बे के एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : गोंडा जाने वाली डेमू अचानक हुई कैंसिल तो यात्रियों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार