बहराइच : गोंडा जाने वाली डेमू अचानक हुई कैंसिल तो यात्रियों ने किया हंगामा
बहराइच, अमृत विचार। बहराइच रेलवे स्टेशन से गोंडा जाने वाली ट्रेन बुधवार शाम को अचानक कैंसिल हो गई। इसको लेकर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया सभी ने टिकट वापसी की मांग शुरू कर दी इसके लिए लाइन लगा दी रेलवे को घटा होते देख उच्च अधिकारियों से वार्ता कर पुनः ट्रेन का संचालन किया गया। जिससे यात्रियों को राहत मिली। लगभग तीन घंटे देरी से चले ट्रेन के चलते सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बहराइच से गोंडा के मध्य डेमू ट्रेन का संचालन होता है। कम खर्चे में यात्री समय से गोंडा की दूरी तय करते हैं बुधवार दोपहर में गोंडा से बहराइच डेमू ट्रेन आई। इस पर गोंडा जाने वाले सैकड़ो यात्रियों ने ट्रेन का टिकट ले लिया। इसके बाद सभी अपने-अपने सीट पर जाकर बैठ गए। ट्रेन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया की अगवाई में यात्रियों की जांच भी की गई। इसके बाद पुलिस टीम वापस चली गई। कुछ देर बाद ही स्टेशन अधीक्षक ने हेड क्वार्टर से सूचना आने की बात कह कर ट्रेन कैंसिल होने का फरमान जारी करवा दिया। इससे यात्रियों में अपराध आपरी मत गई सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्री टिकट वापसी के लिए लाइन में लग गए। स्टेशन अधीक्षक से सभी अपने पैसे की मांग करने लगे। यह देख बहराइच स्टेशन अधीक्षक को घटा होने का संकेत मिला इस पर उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने रेलवे को घाटा देख ट्रेन गोंडा रवाना करने के निर्देश दिए। इस पर शाम 6:15 बजे के आसपास ट्रेन गोंडा के लिए रवाना हुई, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
तीन घंटे देरी से रवाना हुई ट्रेन
रेलवे के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तकनीकी खामी के चलते गोंडा जाने वाली ट्रेन को रद्द किया गया था। लेकिन काफी संख्या में यात्रियों ने टिकट वापसी की मांग कर दी इसको लेकर चर्चा की गई रेलवे का घाटा न हो इस पर पुनः गोंडा के लिए ट्रेन रवाना कर दिया गया। ट्रेन लगभग 3 घंटे देरी से गोंडा के लिए रवाना हुई।
एके विद्यार्थी, स्टेशन अधीक्षक
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में न्यायमित्र नियुक्त
