'विंग्स इंडिया 2024' के उद्घाटन सत्र में बोले सिंधिया- भारत में हवाई यात्रियों की संख्या 2030 तक 30 करोड़ होने की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को हैदराबाद में विंग्स इंडिया कार्यक्रम में एयर इंडिया एयरबस A350 का उद्घाटन किया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 2030 तक बढ़कर सालाना 30 करोड़ होने की उम्मीद है। यह आंकड़ा 2023 में 15.3 करोड़ था। 

18011-pti01_18_2024_000058b

सिंधिया ने यहां नागरिक विमानन सम्मेलन और प्रदर्शनी- 'विंग्स इंडिया 2024' के उद्घाटन सत्र में कहा कि देश में हवाई अड्डों और बंदरगाहों की संख्या मौजूदा 149 से बढ़कर 200 से अधिक हो जाएगी। वर्ष 2030 तक सालाना 30 करोड़ यात्रियों के साथ भारत में विमानन पहुंच 10 से 15 प्रतिशत होगी। इस तरह यहां वृद्धि की गुंजाइश आगे भी बनी रहेगी। 

18011-pti01_18_2024_000087b

उन्होंने कहा कि पिछले दशक में घरेलू हवाई यात्री यातायात में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक विमानन राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह और तेलंगाना सरकार के मंत्री वेंकट रेड्डी भी मौजूद थे। 

ये भी पढ़ें- 'भाजपा का मकसद मेरी गिरफ्तारी', ED के चौथे समन पर भी पेश नहीं हुए केजरीवाल

संबंधित समाचार