महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला : अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी का दर्ज होगा बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जिला न्यायालय ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी को एक समन जारी किया है। जनपद न्यायालय में उनका बयान दर्ज किया जाएगा। कोर्ट ने बयान दर्ज करने के लिए रविन्द्र पुरी को समन जारी किया है। जबकि इसी मामले में अमर गिरि का बयान एक बार ही दर्ज किया गया है। इसके बाद से अमर गिरि दोबारा बयान देने के लिए कोर्ट में नहीं हाजिर हुए है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें -गोलियों की तड़तड़ाह से गूंजा चंदौली: पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 6 फरार

संबंधित समाचार