रामपुर : प्रदेश के पहले वीडियो रिकॉर्डिंग रूम का विधायक ने किया आरंभ, छात्रों के ठहराव-नामांकन में होगी वृद्धि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिक्षक शैक्षणिक कार्य कर छात्रों को करेंगे लाभान्वित, विद्यालय में छात्र-छात्राओं के ठहराव, नामांकन में वृद्धि होगी

वीडियो रिकॉर्डिंग रुम का आरंभ करते विधायक आकाश सक्सेना।

रामपुर, अमृत विचार। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश के पहले रिकार्डिंग रूम का विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर आगाज किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि जनपद के वह विद्यालय जहां स्मार्ट क्लासेस हैं, सीधा प्रसारण किया जाएगा। इससे जिले के अलग-अलग विषयों के पारंगत शिक्षक शैक्षणिक कार्य कर छात्रों को लाभान्वित करेंगे।

 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विधायक आकाश सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नंद किशोर कलाल ने प्रदेश के पहले वीडियो रिकॉर्डिंग रूम का आरंभ किया। नगर विधायक ने कहा कि वीडियो रिकॉर्डिंग रूम के माध्यम से यू ट्यूब चैनल द्वारा परिषदीय विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लासेस में स्कूलों के टाइम टेबल के अनुसार, शैक्षिक कार्य का प्रसारण लाइव किया जाएगा। जिले के 1596 परिषदीय और 133 माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे लाभान्वित होंगे। इससे विद्यालय में छात्र-छात्राओं के ठहराव, नामांकन में वृद्धि होगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वीडियो रिकॉर्डिंग रूम की स्थापना विधायक निधि से की गई है। जिले के 855 परिषदीय और 47 माध्यमिक विद्यालयों में ग्राम पंचायत निधि से स्मार्ट क्लास बनवाए गए हैं। यूट्यूब चैनल के माध्यम से छात्र सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इससे बच्चों के लर्निंग आउटकम में वृद्धि हो सकेगी। जनपद में शिक्षकों की कमी की पूर्ति हो सकेगी। इसके अलावा विद्यालय को निपुण बनाने में सहायता मिलेगी। जनपद के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का लाभ सभी छात्र-छात्राओं को मिल पाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि यह वीडियो रिकॉर्डिंग रूम प्रदेश में पहला और अनूठा प्रयास है।


अध्यापकों की हुई कार्यशाला
वीडियो रिकॉर्डिंग रूम आरंभ के बाद  चयनित अध्यापकों की एक कार्यशाला हुई। इसमें अध्यापकों को यूट्यूब पर वीडियो बनाने और शैक्षिक सामग्री बनाने के लिए ग्रुप बनाने के उपाय एआरजी प्रदीप भटनागर, सरफराज अहमद ने बताए। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली, प्राचार्य डायट नीलम रानी टम्टा, सुनील कुमार सक्सेना, विजय कुमार, मदन लाल वर्मा, स्वदीप कनौजिया, दिवाकर यादव, हरिनाथ सिंह यादव, जिला समन्वयक राहुल सक्सेना, सत्येंद्र शर्मा, रफत अली खान, राहुल कुमार, सुनील कुमार, जानिसार अख्तर, अंकित सक्सेना, जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद सलीम मियां, स्टेनो शुभम चौहान,समक्ष सिन्हा, नुरुल अमीन, आशुतोष सक्सेना, नितेश गुप्ता एवं अन्य कार्यालय स्टाफ तथा शैक्षिक संघ के पदाधिकारी  राजवीर सिंह, अंजुम स्नेही सक्सेना, पवन सक्सेना, आंचल चौधरी, तनु रस्तोगी जफर बेग, जयपाल गंगवार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : Special Story : भाजपा की सत्ता पलटते ही आजम खां ने उजाड़ दिया रामपुर का ओरियंटल कॉलेज

संबंधित समाचार