मेंहदावल तहसील में ग्राम न्यायालय का हुआ शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेंहदावल/ संतकबीरनगर, अमृत विचार। तहसील परिसर में ग्राम न्यायालय का उद्घाटन नवनियुक्त ग्राम न्यायालय न्यायाधीश प्रभात दूबे व जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय प्राप्त होगा।
       
गुरुवार को तहसील पहुंचे नवनियुक्त ग्राम न्यायालय जज प्रभात दुबे व जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम का बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें मां सरस्वती की जड़ित फोटो भेंट किया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा  प्रथम ने कहा कि न्याय को लोगों के घर तक पहुंचाने की मंशा से ग्रामीण न्यायालयों की स्थापना की गई है। त्वरित व सुलभ न्याय के लिए यदि जरूरत समझी जाएगी तो मोबाइल कोर्ट के माध्यम से संबंधित गांव विशेष में मौके पर सुनवाई की जा सकेगी। किसी भी सूरत में छह माह की समय सीमा में वाद का निपटारा करा दिया जाएगा। 

ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश प्रभात दुबे ने कहा कि कोर्ट में दो साल तक की सजा वाले मुकदमें, बिजली चोरी, 125-सीआरपीसी, बाइक चालान, 25 हजार की धनराशि तक के सिविल केस आदि की सुनवाई की जाएगी। उद्घाटन के बाद  जिला जज ने तहसील के विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर बार अध्यक्ष गोपाल राय, महामंत्री हरगोविंद राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकबर अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष इरशात अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय राम मूरत यादव, संयुक्त मंत्री प्रथम जनार्दन प्रसाद पांडेय, संयुक्त मंत्री द्वितीय राम शब्द यादव, संयुक्त मंत्री तृतीय राधेश्याम निषाद, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश दुबे समेत अधिवक्ता और उपजिलाधिकारी मेंहदावल अरुंण कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -भरण-पोषण का पति का दायित्व पत्नी से कहीं अधिक : हाईकोर्ट

संबंधित समाचार