बरेली: एरियर और गर्म वर्दी न मिलने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : स्वास्थ्य विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को न तो एरियर मिल रहा है और न ही सर्दी से बचाव को गर्म वर्दी। इससे नाराज कर्मियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की अगुवाई में प्रदर्शन कर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे।

यहां सीएमओ को सौंपे ज्ञापन में बताया कि विभाग के बाबू की लापरवाही की वजह से उन्हें कई साल से बोनस नहीं मिला है। एरियर की रसीद भी नहीं मिल रही है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने आश्वासन दिया कि शीघ्र उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। जिला महामंत्री राधे श्याम गुप्ता, पंकज सैनी, ताहिर, अशोक कुमार समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली से अयोध्या धाम के लिए सीधे बस सेवा शुरू, कैंट विधायक ने दिखाई हरी झंडी

संबंधित समाचार