शाहाबाद में सभासद पर जानलेवा हमला, सरकारी जमीन कब्जाने वाले दबंगों ने जमकर किया बवाल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद की टीम के सामने सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों ने स्थानीय सभासद के सिर पर वार करते हुए उसकी पत्नी को पीटा और 10 हज़ार रुपये लूट ले गए। ज़ख्मी सभासद को सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने दी गई तहरीर के मुताबिक शुरू कर दी है।

बताया गया है कि शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला सुलेमानी में कुछ दबंग किस्म के लोगों ने सड़क की सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर रखा था। जिसकी शिकायत होने पर शुक्रवार की सुबह नगर पालिका परिषद की टीम वहां जेसीबी ले कर पहुंच गई। वहां के सभासद रतिराम ने बताया कि टीम कुछ करती इससे पहले वहां के रामरूप, राजकुमार,रामकरन, रामदास और मनोज ने सभासद रतिराम के सिर पर हैण्ड पम्प का हत्था दे मारा, जिससे उसका सिर फूट गया। उसके हमलावरों ने वहां बचाने पहुंची सभासद की पत्नी की पिटाई की,सभासद का कहना है कि हमलावर उसके 10 हज़ार रुपये लूट कर धमकी देते हुए भाग निकले। ज़ख्मी सभासद को सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने दी गई तहरीर के मुताबिक सारे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -बहराइच: गैस सिलेंडर ले जा रहा ट्रक धमाके के साथ हुआ राख, एक किलोमीटर तक उछलकर दगे सिलेंडर, देखें video

संबंधित समाचार