बहराइच: श्रीराम मंदिर आंदोलन में गए थे जेल, अब मिला बुलावा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंदिर के महंत और आंदोलन करने वाले व्यक्ति को मिला आमंत्रण

जरवल/रिसिया, बहराइच, अमृत विचार। जिले के रिसिया में स्थित मंदिर के महंत और जरवल के राम मंदिर आंदोलन में शामिल व्यक्ति को श्री राम मंदिर के लिए आमंत्रण पत्र मिला है। इसको लेकर लोगों में खुशी है। जरवल विकास खंड निवासी रामपाल आर्य ने राम मंदिर आंदोलन में भाग लिया था। उन्हें श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए जेल जाना पड़ा था। इसके लिए 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाने का अक्षत और निमंत्रण मिला तो उन्होंने कहा जेल जाना सफल हुआ।

श्री राम बस्ती जरवल नगर के रहने वाले है राम पाल आर्य अक्षत वितरण 14 को सभी बस्तियों में संपन्न हुआ। वितरण में जितेंद्र जी नगर कार्यवाह डा. दीपक,बस्ती प्रमुख विकास, कृष्ण पाल,डा,आकाश,राहुल,अनुराग आदि लोग उपस्थित रहे। उधर रिसिया के पंचवटी श्री सीता राम आश्रम के पीठाधीश्वर प रवि शंकर जी को श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 22 जनवरी को  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

इसकी जानकारी देते हुए प रवि शंकर ने बताया कि श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में  22जनवरी को संपन्न होने वाले श्री राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। ये मेरे और क्षेत्र वासियों के  लिए  हर्ष औरगौरव की बात है।उन्होंने निमंत्रण पत्र भी दिखाया।

Untitled-15 copy

यह भी पढ़ें: लखनऊ: विभागीय कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ सिद्धार्थनगर निलंबित, हड़कंप

संबंधित समाचार