प्राण प्रतिष्ठा : अयोध्या जाने वाले वाहनों की हुई चेकिंग, चलाया विशेष अभियान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी ने यात्रियों के सामान की ली तलाशी 

संतकबीरनगर, अमृत विचार। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तिथि जैसे जैसे करीब आती जा रही है वैसे वैसे पुलिस की मुस्तैदी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर ब्यापक चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। गोरखपुर से अयोध्या की तरफ जाने वाली ट्रेनों की सभी बोगियों में पुलिस ने एक एक यात्री से पूछताछ करते हुए उनके लगेज की मेडल डिटेक्टर से जांच किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद बृजेश सिंह और कोतवाली प्रभारी बृजेन्द्र पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बिधिवत पूछताछ करते हुए उनके बैग और लगेज की तलाशी लिया। इसी कड़ी में यातायात पुलिस की क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर और टीएसआई परमहंस के नेतृत्व में पुलिस ने रोडवेज बसों की जांच किया। 

4 - 2024-01-19T144409.994

अयोध्या की तरफ जाने वाली बसों और कारों की तलाशी के साथ ही यात्रियों के लगेजों की तलाशी लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अयोध्या की तरफ जाने वाली ट्रेनों और अन्य वाहनों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह से खलीलाबाद से अयोध्या की तरफ सड़क मार्ग से जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद करा दी जाएगी। लखनऊ जाने वाले वाहनों के लिए दुर्गा मंदिर मगहर और मेंहदावल बाईपास चौराहे से रुट डायवर्जन करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -Video : कड़ाके की ठंड में भी देखिये इन रामभक्तों का जोश, एक महीने में पदयात्रा कर मुंबई से पहुंचे जायस

संबंधित समाचार