अमेठी: प्रसव कराने के बाद कार्यमुक्त स्टाफ नर्स ने लिया 1000 रुपए रिश्वत, Video वायरल
अमेठी। सीएचसी फुरसतगंज में अपनी सेवाएं देने के बाद अभी भी कार्यमुक्त स्टाफ नर्स का अस्प्ताल से मोह भंग नहीं हो रहा है। कार्यमुक्त हो चुकी स्टाफ नर्स द्वारा प्रसूतिका महिला के परिजनों से प्रसव के एवज में रुपए लेने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।
आपको बताते चलें कि जिले की सीएचसी फुरसतगंज में प्रसव कराने महिला आई थी, अस्प्ताल में कार्यमुक्त हो चुकी नर्स बिट्टन ने एक महिला से एक हजार रुपए मांगे। प्रसव पीड़िता के साथ आये परिजनों ने पांच सौ रुपए दिए। तो स्टाफ नर्स ने कहा ये तो कहो कि सब कुछ ठीक ठाक निपट गया, फिर महिला ने एक और पांच सौ रुपये की नोट दिया।
अमेठी:
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 19, 2024
प्रसव कराने के बाद कार्यमुक्त स्टाफ नर्स ने लिया एक हजार घूस, Video वायरल pic.twitter.com/1nVbRnwuAh
वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कार्यमुक्त हो चुकी स्टाफ नर्स महिला से प्रसव कराने के एवज में रुपए ले रही है। जब कार्य मुक्त हो चुकी स्टाफ नर्स द्वारा प्रसव के नाम पर पैसा लेने का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचपी यादव ने कहा कि कार्य मुक्त नर्स प्रसव कक्ष में कब और कैसे आई इसकी जानकारी हमें नहीं है।
गौरतलब हो कि अस्पताल में लंबे समय से डिलीवरी कराने आने वाली महिलाओं से स्टाफ नर्सों द्वारा बिना सेवा शुल्क के डिलीवरी नही कराई जाती। रुपए नहीं देने वाली महिलाओं के लिए छुट्टी के कागज 72 घंटे बाद ही दिए जाने की धमकी दी जाती है। सुविधा शुल्क न देने पर प्रसव कराने आने वाली महिलाओं को तीन दिनों तक अस्पताल में रुकना पड़ता है।
इस दौरान बिना पैसे के स्टाफ नर्स सुई तक नहीं लगाती हैं। पहले भी इस मामले में कई बार शिकायत हुई लेकिन अस्पताल के अधिकारी सबूत न होने की बात कहकर कर्मचारियों के ईमानदार होने की बात रटते रहे। अब जब घूस लेने का वीडियो वायरल हुआ है तो मेडिकल ऑफिसर के पैरों तले भी जमीन खिसक गई है।
वीडियो वायरल होने की जानकारी हुई है, कार्य मुक्त हो चुकी नर्स अस्प्ताल में कैसे प्रसव कराती है, इसकी जांच कराई जाएगी..., डॉ. अंशुमान सिंह सीएमओ, अमेठी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रामलला विग्रह की पूजन प्रक्रिया शुरू
