बहराइच: बैरक की साफ सफाई से नाखुश दिखीं एसपी वृंदा शुक्ला, परेड स्थल का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक सलामी। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड का रिहर्सल करवाया। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने परेड रिहर्सल के निरीक्षण के दौरान परेड की गुणवत्ता का अवलोकन किया। जिसके बाद क्वार्टर गारद का निरीक्षण किया गया। 

अर्दली रूम का निरक्षण रप गारद कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस लाइन में स्थित समस्त कार्यालयों के रजिस्टरों का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन स्थित बैरक आदि का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

बैरक का निरीक्षण कर साफ सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया एवं परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया, रिजर्व पुलिस लाइन में बेहतर साफ सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये, शौचालयों का निरीक्षण कर उनकी मरम्मत और उच्च सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा कर उनकी प्रगति को तीव्र करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये,  जिस भी स्थानों पर मरम्मत की आवश्यकता है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन हीरालाल कनौजिया, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रामलला विग्रह की पूजन प्रक्रिया शुरू

 

संबंधित समाचार