अयोध्या: सात समुन्दर पार से रामनगरी पहुंचीं विदेशी महिलाएं जप रही थीं रामनाम, प्राण प्रतिष्ठा में होगीं शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भगवान राम की भक्ति का क्रेज अब पूरे विश्व में गूंजने लगा है। विदेशियों में भी रामलला के दर्शन की लालसा जाग उठी है। विदेश से तेजी से रामभक्त अयोध्या पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में कुछ विदेशी महिलाएं रामनगरी पहुंच गईं। वो रामनाम का जाप कर रही थीं और रामनामी चोला पहने थीं। ये महिलाएं भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगी।

विदेशी महिलाओं में राम के प्रति गजब की आस्था देखी गई। इस मौके पर समूह में रामभजन भी गया जिसके बोल थे-- "रघुनंदन राघव राम हरे सिया राम हरे सिया राम हरे। इस मौके पर सभी ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन भजन, कीर्तन औऱ दीपावली मनाई जाएगी। एक विदेशी महिला साउथ अफ्रीका तो दूसरी महिला लंदन से अयोध्या पहुंची है। सभी रामनगरी पहुंचकर बहुत खुश दिखाई दे रही थीं। उन्होंने कहा कि हमारे राम सबके हैं। 

यह भी पढे़ं: पल पल प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तरफ बढ़ रही अयोध्या होती जा रही और भी भव्य, सूर्य के प्रकाश से लेकर चंद्रमा की किरणों तक दिख रही अतुलनीय

संबंधित समाचार