Kanpur: डेढ़ महीने पहले कोर्ट मैरिज... संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महिला के शरीर पर मिली कई चोटें, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

कानपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के शरीर पर मिली कई चोटें मिली हैं। मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पति ने फोन कर बीमारी के कारण अस्पताल में मौत हो जाने की बात कही। जिसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे। जहां उसके शरीर पर कई जगह चोटें पाई गईं। 

घटना के बाद हंगामा करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नारामऊ के रहने वाले दिनेश सोनकर उर्फ पप्पू ने पुलिस को बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी अवंतिका सोनकर इंटर पास करने के बाद बीएसएसी कर रही थी। 

इस दौरान विनायकपुर केडीएमए स्कूल के पास रहने वाले गौरव मिश्रा ने अपने प्रेमजाल में उसे फंसा लिया और शादी कर ली। इस कारण उनकी बेटी ने युवक के खातिर परिवार से विरोध ले लिया था। मृतका अवंतिका की मां संगीता, मौसी नीलम, मामा विशाल ने गंभीर आरोप लगाया कि युवक के बारे में जानकारी होने पर उन लोगों ने शादी के लिए साफ मना किया था। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं मानी। 

बताया कि डेढ़ माह पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। मां ने आरोप लगाया कि इस बीच उनकी बेटी ने फोन कर चार हजार रुपये मांगे। जिस पर उन्होंने दे दिया। आरोप लगाया कि उसका पति गौरव पैसे की मांग करता रहा न देने पर प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि उसने बेटी से गुरुवार को भी पैसे मंगवाए थे। इस पर पति ने बेटी को जमकर मारापीटा जिससे उसकी मौत हो गई। 

आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह पति गौरव ने उन्हें फोन कर कल्याणपुर के एक अस्पताल में बीमारी के कारण भर्ती होने् की बात बताई। वह लोग जब तक वहां आनन-फानन पहुंचे, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। पति से पूछने पर उसने परिजनों को पांच दिन से बीमार होने की बात कही। इस पर महिला के सिर, चेहरे, गले, गर्दन, हाथ, पैर में चोट के निशान देखकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाकर हंगामा काटा। 

पीड़ितों ने घटना की जानकरी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में पूछताछ शुरू कर दी। इस संबंध में रावतपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि पति ने बीमारी से मौत का कारण बताया है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।  

अलग-अलग जाति के कारण था विवाद

अवंतिका की मां का साफ कहना था कि वह लोग सोनकर बिरादरी के हैं। वहीं जिस युवक ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया वह ब्राह्मण है। इस कारण उन दोनों के बारे में पता चलने पर कड़ा विरोध किया था। लेकिन वह नहीं मानी। शादी करने के बाद पति के साथ अलग रहने लगी थी। उन लोगों ने उसके बारे में पता लगाया कि वह कई और फंसा चुका है।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: घर से नाराज होकर निकली नाबालिग के साथ जंगल में दुष्कर्म; आरोपी हिस्ट्रीशीटर देवरिया से गिरफ्तार...

संबंधित समाचार