Ram Mandir: शान ओ शौकत से मनेगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव; राजस्थानी केसरिया पगड़ी बढ़ाएगी राम भक्तों की शान...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में राम भक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर ली है।

कानपुर में राम भक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर ली है। नौंघड़ा, शिवाला व जनरलगंज में इसकी बानगी दिखने लगी है। कारोबारियों की माने तो पगड़ी का फैशन चल चुका है, जिसके चलते उनके कारोबार में बढ़ोत्तरी आई है।

कानपुर, अमृत विचार। प्रभु राम के भक्तों ने 22 को शान ओ शौकत से निकलने का मन बना लिया है। नौंघड़ा, शिवाला व जनरलगंज में इसकी बानगी दिखने लगी है। कारोबारियों की माने तो पगड़ी के फैशन की वजह से कारोबार में लगभग तीन गुना की बढोत्तरी हो गई है। 

बाजार में सबसे ज्यादा मांग इस वक्त दफ्ती की पगड़ी की हो रही है। यह पगड़ी 22 को यात्रा निकाल रहे लोग पहनेंगे। इसके अलावा केसरिया रंग की राजस्थानी पगड़ी की भी खरीदारी हो रही है। यह पगड़ी संगठन के पदाधिकारियों के पहनने के लिए खरीदी जा रही है। कारोबारी मयंक गुप्ता और प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बाजार में 40 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक की पगड़ी मौजूद हैं। सबसे ज्यादा मांग कम रेट में मिलने वाली पगड़ियों की हो रही है। 

गणतंत्र दिवस का बाजार ठंडा

कारोबारियों ने बताया कि इस सीजन में सबसे अधिक तिरंगी पगड़ी की मांग अधिक होती थी। इस बार 22 को लेकर ऐसा पहली बार हो रहा है कि बाजार में तिरंगी पगड़ी बहुत कम बिक रही है। इसी तरह तिरंगे बैज, तिरंगी पट्टिका, तिरंगा बैंड सभी माना जा रहा है कि 22 के बाद ही बिकेगा। 

सहालग का भी असर

थोक पगड़ी बाजार में सहालग की वजह से ही बहार आई है। बारातों में पहली जाने वाली पगड़ी की भी अचानक मांग बढ़ गई है। यह पगड़ी पूरी कपड़े की होती है। खास बात यह है कि बारात में पहने जाने वाली पगड़ियों को भी इस बार लोग केसरियां रंग की मांग रहे हैं। बारात वाली पिंक और पीले रंग की पगड़ी बाजार में नहीं बिक रही है।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मिठाई की दुकानों में आ रहे बंपर ऑर्डर; 15 लाख लड्डुओं से राम भक्तों का मुंह मीठा होगा

संबंधित समाचार