गोंडा: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व भतीजी घायल, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत से हुआ हादसा

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौराहे के पास दो बाइकों की हुई आमने सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी जबकि बाइक चला रहा उसका पति व  6 साल की मासूम भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मासूम की हालत‌ गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

धानेपुर थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव के निवासी  कुलदीप की पत्नी गीता देवी (25) भतीजी अनुष्का (6) पुत्री राजितराम के साथ मकर संक्रांति में सालपुर स्थित अपने मा‌यके गयी थी।‌ कुलदीप शुक्रवार को अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। दोपहर बाद वह पत्नी व भतीजी को लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। वह सोनवरसा गांव के समीप पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में सामने से ठोकर मार दी।

इस हादसे में बाइक सवार कुलदीप, उसकी पत्नी गीता व भतीजी अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुष्का ही हालत गंभीर बताते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है। कुलदीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: ट्रक में सिलेंडर विस्फोट: आग लगने के बाद डेढ़ किमी. तक ट्रक दौड़ाता रहा चालक, सूझबूझ न दिखाई होती तो बिछ जातीं लाशें!

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव