हरियाणा: भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए अशोक तंवर, हाल ही में छोड़े थे आम आदमी पार्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने वाले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। तंवर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी और 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इस बीच लोकसभा के पूर्व सदस्य ने अपनी एक पार्टी भी बनाई और कुछ समय के लिए वह तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल हुए थे।

तंवर ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा को उम्मीद है कि तंवर के शामिल होने से राज्य में उसके मतदाताओं को एकजुट करने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। हरियाणा एक जाट बहुल राज्य है। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव भी होंगे। हरियाणा में भाजपा 2014 से सत्ता में है।

संबंधित समाचार