हरदोई : दरोगा ने महिला से की अभद्रता, जमीन कब्जाने के आरोप में गिरफ्तारी के लिए दी थी दबिश   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मल्लावां / हरदोई, अमृत विचार। बाबटमऊ गांव में एक घर में रात्रि दबिश के दौरान पुलिस का महिला का हाथ पकड़ कर रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस गिरफ़्तारी की मंशा लेकर घर में घुसी है। 

शुक्रवार की रात्रि लगभग 10 बजे के दर्जनपुरवा मजरा बाबटमऊ निवासी चरन सिंह पुत्र मिश्रीलाल के घर पर मल्लावां कोतवाली तैनात दरोगा रामलाल सोनकर और एक सिपाही घर में घुसे जहां चरन को पुलिस बाबटमऊ में जमीन पर कब्जे के आरोप में गिरिफ्तार करने को लेकर गईं थी। रात्रि अचानक पुलिस के घर में घुसता देख उसकी पत्नी और पुत्र ने विरोध किया। ऐसे में महिला दरोगा रामलाल सोनकर को रोकने का प्रयास करती है जिसमें उसका हाथ पकड़ते उपरोक्त दरोगा दिखाई दे रहा। घर में चरन और उसकी पत्नी के साथ पुलिस की जबरदस्ती पकड़ने का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो जमकर वायरल हो रहा है। दरोगा रामलाल सोनकर का कहना है कि अस्पताल के सामने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे की शिकायत पर एसडीएम बिलग्राम के आदेश पर गया था।

पीड़ित ने दरोगा और सिपाही पर लगाया आरोप
चरन सिंह ने पुलिस अधीक्षक  को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि रात्रि शराब के नशे मेरे घर में घुसकर दरोगा राम लाल सोनकर और एक सिपाही ने मुझे व मेरी पत्नी को गाली गलौज कर मार पीट और जेब से दस हजार रूपये से आधिक पड़े थे निकाल लिए। ज़ब कि जमीन पर कब्जे का आरोप बेबुनियाद है। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है।

ये भी पढ़ें -हरदोई की हरियावां शुगर मिल में हुआ हादसा, टैंकर का ढक्कन लगा रहे हेल्पर की गिरकर मौत

संबंधित समाचार