बहराइच: एसएसबी की 42वीं वाहिनी को मिला 'सर्वश्रेष्ठ वाहिनी' का खिताब, कमांडेंट को गृह मंत्री ने किया सम्मानित
रूपईडीहा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के रूपईडीहा में स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी ने लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ वाहिनी का ख़िताब जीता है। एसएसबी के कमांडेंट को असम में गृह मंत्री ने सम्मानित किया है। सशस्त्र सीमा बल के 60वें स्थापना दिवस (हीरक जयंती) के अवसर पर आयोजित समारोह प्रशिक्षण केंद्र सलोनीवाडी, असम में मुख्य अतिथि गृह मंत्री अमित शाह रहे। मुख्य अतिथि को जवानो के द्वारा सलामी,मार्च,सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न साहसिक करतलो का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बल के गौरवशाली 60 वर्षो के इतिहास को बताया गया कि बल किस प्रकार स्पेशल सर्विस ब्यूरो से सशस्त्र सीमा बल की भूमिका में आया और केन्द्रीय सशस्त्र बलों में अपनी सर्वाधिक लोकप्रियता वाला बल बना। सशस्त्र सीमा बल पहला सीमा रक्षक बल है, जिसने महिलओं की भर्ती की तथा महिलाएं विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में पुरुषों से कंधे से कन्धा मिलकर ड्यूटी का निर्वहन कर रही है।
बल की प्रचालन एवं अहम विभिन्न गतिविधियों के आंकलन के आधार पर मुख्यालय एवं वाहिनी प्रथम रही है। जिस पर गृह मंत्री द्वारा ट्रॉफी अलंकृत किया गया। जिसमे 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सर्वश्रेष्ठ वाहिनी का ख़िताब अपने नाम किया। जिसे गृह मंत्री ने गंगा सिंह उदावत,कमांडेंट42वी वाहिनी को सर्वश्रेष्ठ वाहिनी का ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसको लेकर एसएसबी जवानों में खुशी है।
यह भी पढ़ें:-रामलला प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, कहा- हमारा सौभाग्य है कि हमें ईश्वर ने सद्बुद्धि दी
