अयोध्या में विराजेंगे श्रीराम, संभल में कलश यात्रा निकालकर झूमी महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ उत्साह है। कल्कि नगरी संभल में महिलाओं ने कलशयात्रा निकालकर खुशी मनाई। शामिल महिलाओं ने भजनों पर नृत्य करते हुए माहौल को भक्तिमय बनाया। कलशयात्रा के दौरान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।

झूमी महिलाएं 2

मुहल्ला हातिम सराय में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शनिवार को भव्य कलशयात्रा का आयोजन किया गया। कलशयात्रा मंदिर से शुरू होकर शिव मंदिर रेलवे स्टेशन होती हुई वापस श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। जिसमें पीले वस्त्रों को धारण कर महिलाओं ने सिर पर कलश रखे और मार्ग पर बढ़ीं।

झूमी महिलाएं 1

महिलाओं ने कलशयात्रा के दौरान भजनों पर नृत्य भी किया। श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने कहा कि यह परम सौभाग्य की बात है कि कई सौ सालों से संजोया गया सपना पूर्ण हो रहा है। अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर में विराजना सभी को खुशी प्रदान कर रहा है। इस दौरान सुरक्षा के भी प्रबंध रहे।

ये भी पढ़ें : संभल : दिखने लगा रामोत्सव का उल्लास, लहरा रहे भगवा ध्वज

संबंधित समाचार