गोंडा: ICT प्रतियोगिता में अध्यापिका अनुजा और शिक्षक बृजेंद्र को मिला पहला स्थान
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुआं पर आयोजित हुई जिला स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता
गोंडा, अमृत विचार। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जी कुआं पर शनिवार को जनपद स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुजेहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर के सहायक अध्यापक बृजेंद्र कुमार सिंह व उच्च प्राथमिक विद्यालय मोकलपुर की सहायक अध्यापिका अनुजा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य ने विजेता शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जी कुआं पर आयोजित इस जनपद स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता का शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक अतुल कुमार तिवारी, प्रोफेसर संदीप कुमार श्रीवास्तव एवं संजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उप शिक्षा निदेशक ने कहा कि सूचना एवं तकनीकी शिक्षण के लिए एक आवश्यक विषय वस्तु है।
कोरोना के समय में सभी ने शिक्षा में इसकी उपयोगिता को समझा है। प्रतियोगिता में जिले के परिषदीय स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। शिक्षको ने अपने विद्यालयों में आईसीटी के प्रयोग व विभाग के तरफ से आईसीटी के माध्यम से शिक्षण कार्य के लिए उपलब्ध कराए गए विभिन्न उपगमों के विषय में अपना प्रस्तुतीकरण पीपीटी के माध्यम से किया।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मुजेहना शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर के सहायक अध्यापक बृजेंद्र कुमार सिंह तथा महिला वर्ग मे झंझरी शिक्षा क्षेत्र उच्च प्राथमिक विद्यालय मोकलपुर की सहायक अध्यापिका अनुजा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
उप शिक्षा निदेशक अतुल कुमार तिवारी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।निर्णायक मंडल में प्रोफेसर संदीप कुमार श्रीवास्तव एलबीएस पीजी कॉलेज, संजय यादव प्रवक्ता राजकीय पॉलिटेक्निक और डॉ बीर बहादुर सिंह डायट प्रवक्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन डायट प्रवक्ता डॉ बीर बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता ज्ञान बहादुर, ओंकार चौधरी, डा रामतेज वर्मा, डॉ सौमित्र सिंह , हरेन्द्र , संदीप कुमार, अमित मिश्रा , रेनू राव ,अमन मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-गोंडा: प्राण प्रतिष्ठा के पहले जालसाजों की चांदी, दर्शन और प्रसाद के नाम पर कर रहे उगाही
