बरेली: जिले में कोरोना से एक और मौत, जवान समेत 75 संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कोरोना से आंवाल निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मौतों का आंकड़ा 138 तक पहुंच गया। वहीं, जिले में बुधवार को 75 नए कोरोना मरीज मिले हैं। एसीएमओ डॉ. …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कोरोना से आंवाल निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मौतों का आंकड़ा 138 तक पहुंच गया। वहीं, जिले में बुधवार को 75 नए कोरोना मरीज मिले हैं। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक आंवला निवासी 45 वर्षीय युवक की तबियत बिगड़ने पर उन्हें 19 सितंबर को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।

21 सितंबर को युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। बुधवार को इलाज के दौरान दोपहर करीब 1 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं जिले में एक दिन में 75 नए केस समाने आए हैं। इसमें आईवीआरआई से 43 और एंटीजन व ट्रृनॉट जांच में 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। संक्रमितों में एक-एक आईटीबी पी का जवान व रेलकर्मी भी शामिल है।

इन इलाकों के मिले संक्रमित
संक्रमित मिलने वालों में बिहारीपुर, गंगानगर, ओल्ड सिटी, सुभाष नगर, गंगवार इन्क्लेव, भगौली चौराहा, खिरका, खन्ना गौटिया, मथुरापुर, पल्था, अट्टाफुंदापुर, माधवबाड़ी, रिठौरा, पंचशील नगर, आईटीवीपी, हाफिसगंज, बीडीए कॉलोनी, गोपाल नगर, इंद्रा पुरम, आशुतोष सिटी, सरकड़ा, बेहीपुर, बीचपुरी, सिरदोही, बनिया, शेरगढ़, आजाद बिहार कॉलोनी, गुलाब नगर, फाईक इनक्लेव, शांति पुरम, डेलापीर, आईवीआरआई, राजपुर, सहबाजपुर, रामेश्वर इनक्लेव, सिविल लाइंस, वीर सावरकर नगर, इज्जतनगर, दुर्केश, भरतौल किशनपुर, आंवला, अशोक नगर, पीएचसी बानखाना, रामनगर, रेलवे कॉलनी, सितारगंज, मोहम्मदपुर, हरुनगला, बहेड़ी, डोहरा रोड, ग्रीन पार्क, कर्मचारी नगर, समेत तमाम इलाके शामिल है।

संबंधित समाचार