पीलीभीत: रामनाम में मग्न हुए युवा, शरीर पर बनवा रहे प्रभु श्री राम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की प्राण प्रतिष्ठा होने में अब सिर्फ 24 घंटे ही शेष बचे हैं। शहर समेत नगर-कस्बों में रामनाम का खुमार तेजी से चढ़ता नजर आ रहा है। सड़कों से लेकर गली मोहल्लों में लोग अपने आराध्य के आगमन को  अपने अपने तरीके से मनाने में जुटे हैं। बाजार में भी राममय मौहाल देखने मिल रहा है। जिले के प्रमुख मंदिरों में भी भव्य सजावट के साथ सुबह-शाम राम धुन की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं युवा भी पीछे नहीं है। अधिकांश युवाओं ने अपने तन पर भगवान राम का टैटू बनवा रहे हैं।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्सव जैसा माहौल है। लोग 22 जनवरी को दीपावली मनाएंगे और घर में दीये जलाएंगे। बाजार में भगवा और जय श्रीराम के झंडे की डिमांड बढ़ गई है। प्रत्येक दुकान पर भगवा रंग के झंडे लगे हुए हैं। जिस वजह से शहर की बाजारें भगवामय हो गई है। इतना ही लोगों ने दिवाली की तरह अपने मकानों में भी सजावट करवाई जा रही है। 

वहीं युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस समय युवा रामधुन में रम गया है और तन पर प्रभु श्रीराम की स्मृति को सहेज रहा है। रामभक्ति में विलीन कर अपने तन पर प्रभु श्रीराम की स्मृति के रूप में भगवान राम, अयोध्या धाम, जय श्री राम, राम-राम, सीताराम, यतो धर्मस्ततो जय: और सियावर राम के नाम का टैटू बनवा रहे हैं। रोजाना ऐसे युवाओं की संख्या बढ़ रही है।

 युवा राम नाम जप रहे  और टैटू बनवा रहे हैं। सबसे ज्यादा बढ़ रहा युवाओं में क्रेज श्रीराम की धनुष लिए तस्वीर का टैटू की डिमांड बनी हुई है। एक वक्त था जब दर्द के डर के चलते युवा टैटू बनवाने से परहेज करते थे, लेकिन अब युवाओं को न ही डर है और न ही दर्द। लगातार क्रेज बढ़ रहा है, यही वजह है कि जनपद में कई टैटू आर्टिस्ट इन दिनों काम कर रहे हैं। 

एक टैटू की कीमत 500 से तीन हजार रुपये तक है। प्राण प्रतिष्ठा में साक्षी बनने के लिए प्रभु राम को अपने तन पर सहजे रहे हैं। टैटू आर्टिस्ट प्रधुमन यादव ने बताया कि अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर युवा वर्ग में उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई राम नाम में मग्न है। पहले की तरह अब लोग राम नाम के टैटू की डिमांड कर रहे हैं। हालांकि ठंड की वजह से एक दो दिन से भीड़ कम रह रही है।

नमस्ते को बाय, कॉल पर बोल रहे जय श्रीराम
टैटू ही नहीं बल्कि युवाओं  से लेकर बुजुर्गो तक के मोबाइल में भी जय श्री राम, राम आएंगे आदि रिंगटोन बोल रही है। कुछ समय पहले तक लोगों की सुबह फोन पर गुड मॉर्निंग, नमस्ते आदि से होती थी। अब वह भी राममय में तब्दील हो गई है। लोग अब फोन पर भी जय श्रीराम के साथ अभिवादन कर रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी मिलने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रभु श्रीराम के स्टेट्स और रिंगटोन आ रही है। जिन्हें लोगों ने अपने मोबाइल की रिंगटोन बना हुआ है। बाइक पर लगने वाले झंडे से लेकर मोबाइल की रिंगटोन तक राममय हो गई है। वहीं रोजाना व्हाट्सएप पर श्री राम  का स्टेट्स का चलन चल रहा है।

इन बातों का दें ध्यान
- टैटू आर्टिस्ट आपके सामने ही निडिल पैकेट खोले।
- इंक कप नया होना चाहिए।
- पूरी प्रक्रिया के दौरान आर्टिस्ट ग्लव्स पहने रहे।
- निडिल का दोबारा इस्तेमाल कई तरह की गंभीर बीमारियां दे सकती हैं।

शहर में दूसरे दिन भी निकली भव्य रथ यात्रा, कई जगह हुआ स्वागत
शहर में दूसरे दिन शनिवार को भी नगरपालिका की ओर से श्रीराम की रथ यात्रा निकली गई है। रथ यात्रा की शुरुआत नगरपालिका कार्यालय से हुई। चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल, सभासद और महिलाओं के साथ शोभायात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा टनकपुर हाईवे से गौहनिया चौराहा, नेहरू पार्क, नकटादाना चौराहा,  खकरा चौकी, आयुर्वेदिक कॉलेज रोड,  जामा मस्जिद, कमल्ले चौराहा, चौक बाजार, ड्रमंड गंज, स्टेशन रोड, छतरी चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए नगरपालिका में जाकर संपन्न हुई। 

शोभायात्रा में विभिन्न वार्डो में सभासद और अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। वहीं कई जगह प्रुभु श्री राम की आरती की गई। राम भक्ति लीन महिलाओं ने अयोध्या में विराज रहे प्रभु श्री राम, राम आएंगे, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम आदि जयघोष लगाते हुए नृत्य किया। इस मौके पर सभासद निर्मल सिंह, वतन दीप मिश्रा, गौरीशंकर महंत जय शंकर शर्मा, आशीर्वाद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  

यह भी पढ़ें- पीलीभीत:  बाघिन की दहशत.. दो परिवारों की मुसीबत में जान, बिना दरवाजे के घर पर लगाए तख्त, जिम्मेदारों ने खाबड़ लगाई न किए सुरक्षा के इंतजाम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bakra Eid 2026 : बरेली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद-उल-अजहा की नमाज संपन्न, शांतिपूर्ण माहौल में कुर्बानी शुरू
Bakra Eid 2026 : लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में अदा हुई बकरीद की नमाज, मंत्री दनिश अंसारी बोले- त्याग और बलिदान का प्रतीक हैं ईद-उल-अजहा
लोकायन : येरकौड उत्सव, प्रकृति और लोकजीवन का अनूठा संगम
Bakra Eid Namaz Live : राजधानी लखनऊ समेत पूरे UP में धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद, मस्जिदों व ईदगाहों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संभल में नमाजियों पर पुष्प वर्षा
ईद-उल-अजहा 2026 : राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई, कहा- मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है बकरीद