Banda: सदर विधायक ने लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र, एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन लिखकर अभियान में की सहभागिता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में सदर विधायक ने लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र।

बांदा में सदर विधायक ने लाभार्थियों को वितरित प्रमाण पत्र किए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’स्लोगन के साथ जनपद के सभी बूथों में दीवार लेखन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

बांदा, अमृत विचार। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपनी विधानसभा सदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेउना व कुरौली में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों प्रमाण पत्र वितरित कर विकसित भारत की शपथ दिलाई।

उन्होंने इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने व पीएम मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन व विकास के संकल्प को साकार करने के साथ देश में स्थिर व समावेशी सरकार चुनने का आह्वान किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, सदस्य जिला पंचायत सदाशिव अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र राजपूत, मंडल महामंत्री अमरमणि तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा,राहुल सिंह समेत ग्रामवासी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

एक बार फिर से मोदी सरकार 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ स्लोगन के साथ जनपद के सभी बूथों में दीवार लेखन कार्यक्रम आयोजित हुआ। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मण्डल महुआ के ग्राम पंचायत डिंगवाही में राष्ट्रव्यापी दीवार लेखन अभियान के अंतर्गत पार्टी का चिन्ह "कमल का फूल" बनाकर "एक बार फिर मोदी सरकार" स्लोगन लिखकर अभियान में सहभागिता की।

ये भी पढ़ें-UP: सोनिया-खरगे ने न्योता ठुकराया तो कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन… पूर्व विधायक प्रत्याशी बोले- नेतृत्व ने किया अपमान

संबंधित समाचार