UP: सोनिया-खरगे ने न्योता ठुकराया तो कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन… पूर्व विधायक प्रत्याशी बोले- नेतृत्व ने किया अपमान
कानपुर में सोनिया-खरगे ने न्योता ठुकराया तो सैकड़ों ने कांग्रेस छोड़ी।
कानपुर में सोनिया-खरगे ने न्योता ठुकराया तो सैकड़ों ने कांग्रेस छोड़ी। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी राज नारायण कुरील ने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की। वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने पटका पहनाकर शामिल किया।
कानपुर, अमृत विचार। सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता ठुकराना कांग्रेस के ही नेताओं को रास नहीं आ रहा है। शनिवार को इससे नाराज घाटमपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राज नारायण कुरील ने दो दर्जन से अधिक प्रधानों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली।
इस दौरान राज नारायण ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने रामजन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार कर हम जैसे हज़ारों कार्यकर्ताओं का अपमान किया है, जिससे आहत होकर मैंने कांग्रेस को जीवन भर के लिए त्याग दिया।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने क्षेत्रीय कार्यालय पर सैकड़ों साथियों के साथ पहुंचे राज नारायण कुरील व अन्य कांग्रेसियों को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा का पटका पहना कर स्वागत करते हुए पार्टी मे शामिल करने की घोषणा की। इस दौरान क्षेत्रीय मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, जिला प्रभारी राधेश्याम पांडेय, क्षेत्रीय जॉइनिंग कमेटी के संयोजक रामकिशोर साहू व अनूप अवस्थी ने भी सभी का स्वागत किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा की कांग्रेस का इतिहास पुराना है, कि जब देश के अंदर कोई बड़ा काम होता है वो और उसके नेता विरोध मे खड़े हो जाते हैं। सोमनाथ का मंदिर, पोखरण परमाणु परीक्षण, देश के अंदर हुये जी-20 का सम्मेलन हो कांग्रेस ने सदैव ही परोक्ष या अपरोक्ष रूप से विरोध ही किया। इन कांग्रेस के नेताओं ने पहले कोर्ट मे राम को काल्पनिक कहा और आज जब प्रभु का मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने को तैयार है तो जनता ने देखा किस तरह से निमंत्रण को अस्वीकार दिया।
इंडिया गठबंधन के दो दर्जन नेता संपर्क में
प्रकाश पाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दो दर्जन नेता हमारे जिला अध्यक्षों के संपर्क मे हैं। 22 जनवरी को राम उत्सव मानने के बाद पार्टी मे शामिल होंगे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कानपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष बबलू पासवान ने किया
इन्होंने कांग्रेस छोड़ ज्वाइन की भाजपा
राम सागर पाल पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत, शिवा निषाद पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी, हरिजीवन पासवान, रघुवीर कुशवाहा पूर्व सभासद, रामकिशोर पाल प्रधान, मोहित यादव प्रधान, सुमित यादव प्रधान, विजय बाल्मिकी प्रधान, नरेंद्र कुटार प्रधान, रामप्रसाद प्रधान, रामस्वरूप पूर्व प्रधान, विवेक कुरील प्रधान, सुरेश पासवान प्रधान, जनार्दन पाल प्रधान, रामकिशोर प्रधान, चुन्नू पाल क्षेत्र पंचायत सदस्य, राजीव शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, दिनेश चौरसिया क्षेत्र पंचायत सदस्य, देवी प्रसाद क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंकज प्रजापति क्षेत्र पंचायत सदस्य, सुनील कुशवाहा कैथा, मदन सिंह परमार, योगेश पांडेय,अर्पित साहू, शिवम साहू सहित बसपा के मंडल प्रभारी धर्मेंद्र संखवार और सेक्टर अध्यक्ष विजय साहू भी शामिल हुये।
ये भी पढ़ें- वरुण हत्याकांड: मास्टर माइंड पंचू गिरफ्तार; संपत्ति के लिए मासूम की गला रेतकर हत्या की थी, शव बंबा में बहाया...
