बरेली: शाहदाना उपकेंद्र पर लगा नया ट्रांसफार्मर, आज बहाल होगी बिजली आपूर्ति
बुधवार की रात ट्रांसफार्मर में आग लगने से 13 हजार से अधिक घरों की बिजली प्रभावित
बरेली, अमृत विचार। शाहदाना उपकेंद्र पर लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से पिछले तीन दिन से 13 हजार से अधिक घरों में बिजली का संकट बना हुआ है। शनिवार को उपकेंद्र पर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है, लेकिन बिजली आपूर्ति रविवार से शुरू हो सकेगी। अभी रोस्टिंग के हिसाब से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा रही थी।
शाहदाना उपकेंद्र पर लगा दस एमवीए के ट्रांसफार्मर में बुधवार की रात आग लग गई थी। इससे उपकेंद्र से जुड़े इलाके हजियापुर, कांकरटोला, रोहली टोला, शास्त्री मार्केट, मठ की चौकी, माधोवाड़ी, कसाई टोला, सैलानी, शहामतगंज समेत अन्य जगह पर बिजली का संकट हो गया। कुछ जगह पर डीडीपुरम तो कुछ जगह पर अलग-अलग उपकेंद्र से रोस्टिंग के हिसाब से बिजली आपूर्ति की रही है। अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि शनिवार को नया ट्रांसफार्मर आ गया है। जिसे लगाने के लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। रविवार को सामान्य तरीके से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 1172 छात्र रहे अनुपस्थित, 3078 बच्चों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
