पत्नी से अश्लील बात करने का विरोध करने पर पति पर किया हमला, जेवर भी छीन ले गये बदमाश
बहराइच, अमृत विचार। शहर के एक हॉस्पिटल में काम करने वाली स्टॉप नर्स को उसका पति घर ले जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय स्टॉफ नर्स से बाइक सवार तीन लोगों ने अश्लील बात की। पति के विरोध करने पर सभी ने उसकी पिटाई की। दूध लेने वाली डोलची सिर पर दे मारा। जिससे वह बेहोश हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के झिंगहाघाट स्थित रेडियंट हॉस्पिटल में बक्शीपुरा मोहल्ला निवासी महिला स्टॉफ नर्स के पद पर कार्यरत है। शनिवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद पति प्रेम सिंह अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाकर घर ले जाने लगा। 100 मीटर की दूरी पर पहुंचने पर उसने पेट्रोल पंप पर तेल भरवाना शुरू किया। रात नौ बजे बाइक सवार तीन लोग आए। एक युवक ने स्टॉफ नर्स से अश्लील बात की। जिसका पति ने विरोध किया। इस पर सभी नाराज हो गए। सभी ने प्रेम सिंह की पिटाई शुरू कर दी। स्टॉफ नर्स पत्नी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी।
जिस पर पति ने एक युवक को पकड़ लिया। कुछ ही देर में अन्य आठ लोग आ गए। सभी ने पति और पत्नी को जमकर पीटा। पति के सिर पर डोल्ची से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्टॉफ नर्स का कहना है पिटाई करने वाले लोग इसके कान की दो बाली भी नोच ले गए। घटना की सूचना दरगाह पुलिस को दी गई। दरगाह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट और हमले की जानकारी मिली है। केस दर्ज किया जा रहा है। उधर पीड़ित परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी एसपी वृंदा शुक्ला को भी दी है।
ये भी पढ़े:- 86 रुपये प्रति ली. पेट्रोल और 80 रुपये ली. डीजल देने की तैयारी, जानिए दाम कम होने का कारण ,आज की ये है कीमत
