UP news : 22 जनवरी को होने वाली MBBS की परीक्षा स्थगित
लखनऊ, अमृत विचार। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शासन की ओर से 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिसके चलते केजीएमयू परीक्षा विभाग ने भी केजीएमयू व संबद्ध कॉलेजों में होने वाली इस दिन की परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
केजीएमयू की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत केजीएमयू में एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल की फीजियोलॉजी परीक्षा 22 जनवरी को होनी थी। जिसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 24 जनवरी को सुबह दस बजे होगी। बाकी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के माध्यम से ही आयोजित की जाएंगी।
